डायबिटीज: सर्विंग और पोर्शन के आकार के बारे में सीखना
सर्विंग्स और पोर्शन्स। क्या अंतर है? ये शब्द बहुत भ्रमित करने वाले हो सकते हैं। लेकिन सर्विंग के आकारों को मापना सीखने से आपको यह पता लगाने में सहायता मिल सकती है कि आप प्रतिदिन कितने कार्बोहाइड्रेट (कार्ब्स) और अन्य खाद्य पदार्थ खाते/ती हैं। वे आपके वज़न के प्रबंधन के लिए भी शक्तिशाली टूल हैं।
 |
एक अच्छा अनुभवसिद्ध नियम (रूल ऑफ थंब): अपनी आधी थाली सब्जियों और हरी सलाद के लिए रखें। दूसरे आधे हिस्से को प्रोटीन और स्टार्चयुक्त कार्बोहाइड्रेट के बीच विभाजित करें। फल एक अच्छी मिठाई हैं। |
सर्विंग्स और पोर्शन्स
भोजन की मात्रा का वर्णन करने के लिए कई भिन्न-भिन्न शब्दों का उपयोग किया जाता है। यदि आपका स्वास्थ्य सेवा प्रदाता किसी ऐसे शब्द का उपयोग करता है जिसके बारे में आप निश्चित नहीं हैं तो पूछने से न डरें। इससे सर्विंग्स और पोर्शन्स के बीच अंतर को जानने में सहायता मिलती है:
-
एक सर्विंग का आकार। यह एक निश्चित आकार है। खाद्य उत्पादक इस शब्द का उपयोग अपने उत्पादों का वर्णन करने के लिए करते हें। उदाहरण के लिए, अनाज के डिब्बे पर लेबल में कहा जा सकता है कि 1 कप सूखा अनाज = 1 सर्विंग।
-
एक पोर्शन (जिसे हेल्पिंग भी कहा जाता है)। यह है कि भोजन के समय आप कितना खाते/ती हैं या अपनी थाली में कितना डालते/ती हैं। उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आप नाश्ते में 2 कप अनाज खाते/ती हैं।
सर्विंग के आकार को देखना
आप खाने के लिए जो पोर्शन चुनते/ती हैं (जैसे कि 2 कप अनाज) हो सकता है कि वह खाद्य लेबल पर सूचीबद्ध 1 सर्विंग (जैसे कि 1 कप अनाज) से अधिक हो। इसीलिए इससे आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन को मापने या तौलने में सहायता मिलती है। चूँकि खाद्य लेबल के मान सर्विंग्स पर आधारित होते हैं, इसलिए आपको यह जानने की आवश्यकता होगी कि आप 1 सिटिंग में कितने सर्विंग्स खाते/ती हैं।
जब आप अल्पाहार या भोजन की योजना बना रहे/ही हों तो सर्विंग्स को ध्यान में रखें। यदि आपके पास मापन कप या स्केल नहीं है तो सर्विंग साइज़ों का पता लगाने के तरीके हैं। उदाहरण के लिए, आप भोजन की तुलना अपने हाथ के आकार से कर सकते/ती हैं (नीचे चित्र देखें)। यहाँ कुछ सामान्य युक्तियाँ दी गई हैं:
-
आपकी हथेली में लगभग 3 औंस मांस फिट बैठता है
-
1 कप भोजन आपकी मुट्ठी के आकार के लगभग बराबर होता है
-
एक खुले हाथ में लगभग 1 से 2 औंस मेवे (नट्स) आते हैं
 |
औंस: 2 से 3 औंस आपकी हथेली के आकार के लगभग बराबर होता है। |
 |
1 कप: 1 कप (या एक मध्यम आकार का टुकड़ा) आपकी मुट्ठी के आकार के लगभग बराबर होता है। |
 |
1/2 कप: 1/2 कप आपके कप्ड हाथ के आकार के लगभग बराबर होता है। |
पोर्शन आकारों का प्रबंधन करना
यदि आपका वज़न चिंता का विषय है तो अपने पोर्शन्स को कम करने से सहायता मिल सकती है। एक पोर्शन आपकी थाली में प्रत्येक प्रकार के भोजन की मात्रा होता है। आप एक बार में भोजन की 1 से अधिक सर्विंग खा सकते/ती हैं। लेकिन 1 भोजन में बहुत अधिक खाने से बचने के लिए, सीखें कि कैसे अपने पोर्शन्स का प्रबंधन करें। पोर्शन नियंत्रण से ब्लड शुगर का प्रबंधन करने में भी सहायता मिलेगी।
© 2000-2025 The StayWell Company, LLC. All rights reserved. This information is not intended as a substitute for professional medical care. Always follow your healthcare professional's instructions.