अस्थिसुषिरता (ऑस्टियोपोरोसिस): हड्डी के नुकसान के लिए स्क्रीनिंग
हड्डियों की ताक़त उनके घनत्व से मापी जाती है। इसका मतलब है कि हड्डी का ऊतक कितना मोटा है। उच्च अस्थि घनत्व का अर्थ है कि हड्डियों के टूटने (फ्रैक्चर) की संभावना कम होती है। यदि आपको हड्डियों के नुकसान का जोख़िम है तो आपका स्वास्थ्य सेवा प्रदाता आपको अस्थि घनत्व परीक्षण के लिएरेफर कर सकता है।
अस्थि घनत्व परीक्षण
अस्थि घनत्व परीक्षण सुरक्षित, त्वरित, आसान और पीड़ा रहित होता है। इससे किसी फ्रैक्चर के होने से पहले ऑस्टियोपोरोसिस का पता लगाया जा सकता है। इससे इस बात की माप भी की जी सकत है कि उपचार कितनी अच्छी तरह काम करता है। आपके कई प्रकार के परीक्षण किए जा सकते हैं। उनमें शामिल हैं:
-
सेंट्रल परीक्षण। इनका उपयोग स्क्रीनिंग और निदान के लिए किया जाता है। इनमें कूल्हे और रीढ़ में घनत्व को मापा जाता है। मुख्य सेंट्रल परीक्षण एक विशेष एक्स-रे होता है जिसे DEXA स्कैन (ड्युअल एनर्जी एक्स-रे एब्ज़ॉर्पशियोमेट्री) कहा जाता है। DEXA मानक अस्थि घनत्व परीक्षण है।
-
पेरिफेरल परीक्षण। इन्हें स्क्रीनिंग के लिए उपयोग किया जाता है। इनमें अँगुली, कलाई, घुटने, पिंडली या एड़ी में घनत्व को मापा जाता है। एक आम पेरिफेरल परीक्षण मात्रात्मक अल्ट्रासाउंड (QUS) होता है। किन्तु QUS स्क्रीनिंग उतनी सटीक नहीं है जितनी DEXA स्क्रीनिंग है।

किसका परीक्षण किया जाना चाहिए?
-
रजोनिवृत्ति के अलावा 1 या अधिक जोख़िम कारकों वाली, 65 वर्ष से कम उम्र की सभी पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाएँ
-
65 वर्ष और उससे अधिक उम्र की सभी महिलाएँ
-
फ्रेक्चर वाली पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाएँ
-
जो महिलाएँ ऑस्टियोपोरोसिस के उपचार के बारे में सोच रही हैं
-
जो महिलाएँ लंबे समय से हार्मोन थेरेपी पर हैं
-
कुछ विशेष स्वास्थ्य स्थितियों (जैसे कि मधुमेह) वाले पुरुष या महिलाएँ या जो लंबे समय से कुछ खास दवाएँ (जैसे कि ग्लूकोकार्टिकोयड्स या प्रेडनिसोन) ले रहे हैं
आपके शरीर पर आम परीक्षण स्थल
कोई भी हड्डी टूट सकती है। किन्तु ऑस्टियोपोरोसिस के साथ, कुछ हड्डियाँ अधिक आसानी से टूट जाती हैं। इनमें रीढ़, कलाई, कंधे और कूल्हे की हड्डियाँ शामिल हैं। इसलिए अस्थि घनत्व परीक्षण आपके शरीर पर इनमें से 1 या अधिक स्थलों पर किया जा सकता है।
अपने परिणामों को समझना
पहले-पहल आपके परीक्षण के परिणाम भ्रमित करने वाले प्रतीत हो सकते हैं। अपने प्रदाता से समझाने के लिए कहें। वह आपके अस्थि खनिज घनत्व (BMD) की तुलना युवा, स्वस्थ हड्डी के BMD से करेगा। परिणाम को T-स्कोर कहा जाता है। हड्डियाँ ऊतक का निर्माण (रीमॉडेल) विभिन्न दरों पर करती हैं। तो कलाई के एक स्वस्थ T-स्कोर का अर्थ यह नहीं है कि रीढ़ भी स्वस्थ है। इसीलिए आपके शरीर पर 1 से अधिक स्थलों को स्कैन किया जा सकता है।
Online Medical Reviewer:
Raymond Turley Jr PA-C
Online Medical Reviewer:
Stacey Wojcik MBA BSN RN
Online Medical Reviewer:
Thomas N Joseph MD
© 2000-2025 The StayWell Company, LLC. All rights reserved. This information is not intended as a substitute for professional medical care. Always follow your healthcare professional's instructions.